फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man caught fire in forest

जंगल में आग लगा रहा व्यक्ति पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
man caught fire in forest
रामनगर वन कर्मियों द्वारा पकड़ा गया जंगल आग लगाने वाला व्यक्ति। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। वन कर्मियों ने एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद कालाढूंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत शाही ने बताया कि बैलपड़ाव रेंज के वन कर्मी पश्चिमी गैबुआ बीट प्लांट नंबर एक में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दाबका नदी क्षेत्र में आग लगाते हुए एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम कमलापति सती पुत्र देवी दत्त सती निवासी खेमपुर गैबुआ बताया है। उसे वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा और उसके पास से माचिस एक लाइटर भी बरामद किया। बैलपड़ाव रेंजर संतोष पंत ने बताया कि आरोपी को कालाढूंगी पुलिस को सौंपकर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ने वाले वन कर्मियों में वन दरोगा खिलाड़ी राम, वन रक्षक सोनी शर्मा, बसंत बल्लभ पंत, आनंद सिंह बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कलौना और रिया गांव के जंगलों में लगी आग
नैनीताल। शुक्रवार को कलौना और रिया क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से कई हेक्टेयर जंगल जल गए। शुक्रवार को भी रिया व कलौना के जंगलों में आग धधक गई। रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी। वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद जोशी, सुंदरलाल चौधरी, रमेश चंद्र, दयाशंकर तिवारी समेत 18 से अधिक फायर वाचर और अग्निशमन दल से प्रकाश मेर, विपिन बडोला, नीरज कुमार, दीपक थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने जंगल में लगाई आग
भवाली (नैनीताल)। पिछले कई दिनों से जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार की रात नैनीबैंड के जंगलों में लगी आग को वन विभाग ने मुश्किल से काबू किया। वन विभाग की दूसरी टीम चकबहेड़ी गांव की आग बुझाने में जुटी रही। शुक्रवार को कूण रोड और चाय बागान से सटे जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग आबादी की ओर बढ़ने लगी। डिप्टी रेंजर दीप जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार सुबह वन कर्मियों के साथ चकबहेड़ी और मेहरागांव से सटे जंगल में आग बुझाई गई। दोपहर बाद कूण रोड और श्यामखेत से सटे के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। उन्होंने बताया कि टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed