फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mamta did not rain on a piece of liver, was thrown on the field

कलेजे के टुकड़े पर नहीं बरसी ममता, मैदान पर फेंक गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mamta did not rain on a piece of liver, was thrown on the field
हल्द्वानी। एक मां की ममता उस समय न जाने कहां चली गई जब कोहरे की चादर से लिपटी और ठिठुरन भरी सुबह वह अपने कलेजे के टुकड़े को एक प्लाट में फेंककर चली गई। नवजात के शरीर में कपड़े नहीं थे। ठंड से ठिठुरता नवजात रोता जा रहा था मगर उसका तिरस्कार करने वालों की ममता नहीं जागी।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई के पास खाली प्लाट में लोगों को बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो वहां नवजात पड़ा हुआ था। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थी। मंडी चौकी प्रभारी विजय सिंह पाल को सूचना दी गई तो पुलिस ने नवजात को कब्जे में ले लिया और उसे उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया है। पुलिस नवजात के माता-पिता की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले भी मिला था नवजात का शव
बरेली रोड पर गांधी स्कूल के पास पिछले महीने एक नवजात का शव मिला था। जब कुत्ते नवजात को नोंचने लगे तो स्थानीय लोगों ने देखकर कुत्तों को भगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया लेकिन अब तक कोई नहीं पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed