{"_id":"69d55a8c782644f3f20cd28d","slug":"mallital-market-to-be-improved-with-rs-25-crore-underground-cables-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124557-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 2.5 करोड़ रुपये से संवरेगी मल्लीताल बाजार, तार होंगे अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 2.5 करोड़ रुपये से संवरेगी मल्लीताल बाजार, तार होंगे अंडरग्राउंड
Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र का ढाई करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसमें तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। यह कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
यह सौंदर्यीकरण मल्लीताल स्थित खड़ी बाजार की तर्ज पर परंपरागत शैली में किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए धनराशि जारी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने अवशेष बाजार क्षेत्र के लिए फिर से प्रस्ताव भेजा था। पालिका सभासद मुकेश जोशी ने निजी स्तर पर प्रशासन और शासन से पत्राचार किया था। उन्होंने इस कार्य के लिए धनराशि की स्वीकृति की जानकारी दी थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि ढाई करोड़ के बजट की स्वीकृति के बाद धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।