फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mall will be built in haldwani

हल्द्वानी तहसील में बनेगा मॉल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
mall will be built in haldwani
हल्द्वानी। तहसील अब हल्द्वानी में ही रहेगी। पुराने तहसील भवन को तोड़कर यहां पर बहुउद्देशीय भवन, पार्किंग और कर्मचारियों के आवास बनाए जाएंगे। शासन ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी पूरी फाइल डीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी तहसील को तोड़कर यहां पर बहुउद्देशीय भवन, पार्किंग, आवास आदि की पूरी डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजी थी। इस पर शासन ने हामी भी भर दी थी। लेकिन बाद में शासन ने तहसील को हल्द्वानी से बाहर बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही तहसील के लिए जगह भी ढूंढने के लिए कहा था। इसके बाद हल्द्वानी तहसील का मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव बदलने के बाद दोबारा हल्द्वानी तहसील को तोड़कर यहां पर बहुउद्देशीय भवन और पार्किंग बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसकी पूरी रिपोर्ट तलब की है। उधर सोमवार को नगर निगम कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित तहसील के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed