{"_id":"62756ae02be10c1db5089005","slug":"malkit-aayush-and-shahbaz-entered-the-quarter-finals-haldwani-news-hld4617559126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकीत, आयुष व शाहबाज ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकीत, आयुष व शाहबाज ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
स्नूकर खिलाड़ी अविनाश कुमार।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। देवभूमि बिलियर्ड एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित आरकेजी इंडियन टेन रेड तृतीय स्नूकर प्रतियोगिता के दूसरे दिन मलकीत सिंह, मनन चंद्रा, आयुष मित्तल व शाहबाज ने अपने अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बोट हाउस क्लब में शुक्रवार को पहला मुकाबला दिल्ली के अविनाश कुमार और दिल्ली के ही फैजल खान के बीच हुआ। रोमांचक मैच में अविनाश ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में आरएसपीबी के मलकीत सिंह ने ध्वज हरिया को हराया। ध्वज ने शुरुआती फ्रेम जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन बाद में मलकीत ने आकर्षक टेबल क्लीयरेंस से जीत अपने नाम कर ली। तीसरे मैच में राष्ट्रीय चैंपियन मनन चंद्रा और तमिलानाडु के विजय निचानी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मनन चंद्रा ने 4-3 चक्रों से विजय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसी तरह चौथे मैच में यूपी के चैंपियन रहे आयुष मित्तल ने सौरभ कोठारी को 4-2 के अंतर से हरा दिया। अंतिम मैच में सिक्स रेड स्नूकर राष्ट्रीय चैंपियन के विजेता शाहबाज आदिल खान ने दिल्ली के जेसन मल्होत्रा को हराया। इस मौके पर संगठन के महासचिव सुनील बजाज, किरन गुप्ता, देवभूमि बिलियर्ड संस्था के सचिव पंकज कुकरेजा, उपाध्यक्ष मनमीत भाटिया समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
- इनसेट
स्नूकर की उपेक्षा से आहत हैं खिलाड़ी
नैनीताल। बिलियर्ड्स और स्नूकर के खिलाड़ी सरकारी स्तर पर इस खेल की उपेक्षा से आहत हैं। वह कहते हैं कि सरकार गिने चुने खेलों को प्रोत्साहित कर रही है और इस खेल की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। इस खेल को संरक्षण मिले तो खिलाड़ी देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सकते हैं।
देवभूमि बिलियर्ड एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के स्नूकर खिलाड़ी शाहबाज आदिल खान का कहना है कि सरकार बिलियर्ड्स और स्नूकर की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने अन्य खेलों की तुलना में बिलियर्ड्स और स्नूकर से हो रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग की। राष्ट्रीय कोच मनमीत भाटिया ने कहा कि सरकार ऐसे इंतजाम करे ताकि स्नूकर और बिलियर्ड्स जैसे महंगे खेल को मध्यम वर्गीय परिवार के युवा भी खेल सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।
देवभूमि बिलियर्ड संस्था के सचिव पंकज कुकरेजा ने कहा कि इस खेल के उपकरण काफी महंगे हैं। इसलिए ज्यादातर एकेडमी इन्हें प्रोत्साहन नहीं देती। उन्होंने इन खेलो को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। माई सिटी रिपोर्टर
-इनसेट
खेल देखने वाला बन गया पारंगत खिलाड़ी
नैनीताल। स्नूकर प्रतियोगिता में एक ऐसे भी खिलाड़ी पहुंचे हैं जो पहले इस खेल की एबीसीडी तक नहीं जानते थे लेकिन देख देख कर ही उन्होंने खुद को इस खेल में पारंगत बना कर लिया है। यह हैं अविनाश कुमार जो दिल्ली की एक स्नूकर अकादमी में रखरखाव का कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को खेलते देख उनका भी मन इस खेल में लगने लगा। जिसमें अकादमी के निदेशक मनमीत सिंह भाटिया ने आर्थिक रूप से उनका सहयोग किया। धीरे धीरे अविनाश स्नूकर में पारंगत हो गए। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में रोमानिया में आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां चल रही प्रतियोगिता में भी अविनाश राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी फैजल खान को हरा चुके हैं। इस प्रतियोगिता में वह अभी तक 90 ब्रेक का स्कोर कर चुके हैं जो यहां इस प्रतियोगिता में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है।

स्नूकर खिलाड़ी शाहबाज आदिल खान- फोटो : NAINITAL