फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence Mastermind Abdul Malik property will be confiscated

Haldwani: अब्दुल मलिक ने नहीं जमा कराया पैसा, अब होगी संपत्ति कुर्क; हल्द्वानी हिंसा के आरोपी ने नहीं रखा पक्ष

Wed, 13 Mar 2024 10:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2024 10:52 AM IST
सार

नगर निगम ने 14 फरवरी को अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। इसके बावजूद मलिक ने तहसीलदार की कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं किया।  ऐसे में जल्द मलिक की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Haldwani violence Mastermind Abdul Malik property will be confiscated
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील प्रशासन ने अब्दुल मलिक को 2.68 करोड़ का वसूली पत्र भेजा था। नैनीताल जेल में उसे नोटिस भी तामिल कराया था। इसके बावजूद मलिक ने तहसीलदार की कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं किया। न ही कोई उसका प्रतिनिधि सोमवार को कोर्ट पहुंचा। ऐसे में जल्द मलिक की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


नगर निगम ने 14 फरवरी को अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। राशि जमा न होने पर नगर निगम ने आरसी जारी कर डीएम को रिपोर्ट भेजी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के निर्देश दिए थे। तहसीलदार सचिन कुमार ने 2.68 करोड़ का वसूली पत्र अब्दुल मलिक के घर चस्पा कराया था। साथ ही नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक को यह पत्र तामिल कराया था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: रामनगर में दीपक रावत का जलवा, क्लासरूम में बच्चों से की बातचीत; तस्वीरों में देखें कमिश्नर का अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च तक इसका जवाब देना था। मलिक की ओर से कोई जवाब नहीं आया। साथ ही कोई प्रतिनिधि भी तहसीलदार की कोर्ट में नहीं पहुंचा। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन मलिक की संपत्ति को खोज रहा है। यह संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके बाद संपत्ति की नीलामी कराकर 2.68 करोड़ रुपया वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed