फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mal de tu mohe gulal, I am Holi i re ...

मल दे तू मोहे गुलाल, आई होली आई रे...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mal de tu mohe gulal, I am Holi i re ...
हल्द्वानी। शहर के तमाम इलाकों में होली का रंग चढ़ गया है। लोग तमाम कालोनियों में बैठकी और खड़ी होली गायन में मशगूल हैं। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग जगहों पर बैठकी और खडी होली का आयोजन हो रहा है। दफ्तरों में भी कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। तमाम इलाकों में लोग होली के रंगों से सराबोर दिखे। होलियारों ने मल दे तू मोहे गुलाल, आई होली आई रे...,सुमिरो सीता राम मया तुम हीरा जनम नहीं पाओगे, बलमा घर आए फागुन में, बलमा मत बोलो बिखर जाऊंगी... आदि होली गीत गाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं साहित्य सृजन की ओर से अलकनंदा कॉलोनी में होलिकोत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। नमन कृष्ण, पुष्पलता जोशी, रामकृष्ण कोठारी, गोविंद कश्यप, बीना भट्ट बड़सीलिया, मंजूलता, लोकेशन मिश्रा, पीतांबर जोशी चेतक ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर भागवत कथा वाचक नमन कृष्ण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाठक, गोपाल बिष्ट कलयुगी, गिरीश भट्ट जी, कंचन कश्यप आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

यहां भी कार्यक्रम
- पीलीकोठी स्थित जगदंबा हार्ट केयर एंड मेटरनिटी सेंटर परिसर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमा पंत की ओर से होली का आयोजन किया गया। अस्पताल कर्मियों ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महावर वैश्य महिला समिति ने कार्यक्रम में संस्था संरक्षक विमला गुप्ता ने फागुन का महीना होली के रंग, कृष्णा खेले ब्रज में होली राधा संग गाकर समा बांध दिया। इस मौके पर महामंत्री दीपा महावर, अध्यक्ष सरिता महावर, गीता, माया, सुधा, सुषमा आदि मौजूद रहीं।
- हिमालय संगीयत शोध समिति की होली में महिला होल्यारों ने रंग जमाया। इस मौके पर गीता उप्रेती, आरती उप्रेती, बीना पांडे आदि मौजूद रहीं।
- अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने गोरा पड़ाव में होली मिलन कार्यकम का आयोजन किया। इस मौके पर मधुसूदन जोशी, प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
-उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की ओर से आयोजित फूलो की होली कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भुवन जोशी, प्रदेश महामंत्री संजय रावत और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।

-नैनी विहार कालोनी में पूरन पाठक के आवास पर पुरुषों की खड़ी और बैठकी होली हुई।
-संगम बैक्वेंट हाल में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट की ओर से रंगोत्सव का आयोजन किया गया।
- एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
-सैनिक कॉलोनी देवीनगर आरटीओ आफिस के निकट गीता जोशी के यहां महिला होली का आयोजन किया गया।
-भारतीय गौक्रांति मंच की ओर से श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पटेल पटेलचौक में होली मिलन कार्यक्रम हुआ।
त्रिमूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में होली गायन
हल्द्वानी। त्रिमूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में होली गायन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, होली समिति के अध्यक्ष खीमानंद शर्मा, भुवन शर्मा, तारा दत्त जोशी, बाला दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed