फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   making fraud for get free rashan

मुफ्त का राशन लेने को बन रहे फर्जी मजदूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
making fraud for get free rashan
NA - फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान बाहरी प्रदेशों के सैकड़ों खनन मजदूर नंधौर, हल्द्वानी और लालकुआं मैं फंसे हैं। मजदूरों को भूख से परेशानी न हो इसके लिए वन विकास निगम मजदूरों को राशन का वितरण कर रहा है। लेकिन यहीं कुछ ऐसे लोग भी मुफ्त का राशन लेने के लिए खनन मजदूरों की भीड़ में घुस जा रहे हैं जो सही मैं मजदूर नहीं हैं। गोरापड़ाव में मजदूरों को राशन वितरण करने के दौरान चार ऐसे मामले वन विकास निगम के सामने आए हैं। मजदूरों को घर भेजने के लिए निगम द्वारा लगाई बसों में भी कुछ लोग फर्जी तरीके से बैठने का प्रयास कर रहे हैं। वन विकास निगम के आरएम डॉ जीसी पन्त ने बताया कि गोरापड़ाव गेट पर मजदूरों की संख्या अधिक होने पर ग्राम प्रधान की मदद से जांच की गई तो चार लोग ऐसे मिले जो सब्जी का ठेला लगाते थे और मुफ्त का राशन लेने को मजदूरों की भीड़ में शामिल हो गए। जिला प्रशासन को इस बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed