फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahipal was elected Provincial President and Pravesh Provincial General Secretary

महिपाल प्रांतीय अध्यक्ष और प्रवेश प्रांतीय महासचिव चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mahipal was elected Provincial President and Pravesh Provincial General Secretary
प्रांतीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिऐशन के अधिवेशन में नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। प्रांतीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन में महिपाल सिंह प्रांतीय अध्यक्ष और प्रवेश उनियाल महासचिव चुने गए। बैठक में फार्मेसिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक अधिकारी नैनीताल डॉ. मीरा ह्यांकी, विशिष्ट अतिथि जिला होम्योपैथिक अधिकारी ऊधमसिंह नगर डॉ. महेश जोशी ने प्रथम सत्र में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकारिणी के सचिव ने आय व्यय का लेखा पेश किया। दूसरे सत्र में प्रदेश स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. महेश और डॉ. मीरा ह्यांकी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से महिपाल सिंह भोज को अध्यक्ष, शैलेंद्र बुटौला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कांत गैरोला उपाध्यक्ष, प्रवेश उनियाल महासचिव, शशि मोहन बलूनी कोषाध्यक्ष, अशोक लाल संगठन सचिव, विवेक व्यास संयुक्त सचिव, धीरेंद्र उनियाल संप्रेक्षक चुने गए। अधिवेशन में आशीष यादव, बृजेश काला, हरीश मिश्रा, अनिल कुमार, गणेश डिमरी, आलोक घरमाना, आलोक द्विवेदी, अरुण भट्ट, भुवन भट्ट, महेश बडोनी, श्रवण कुमार, अरविंद कुमार, संतोष लाल, गजेंद्र नेगी, अंजू तिवारी, दयाल बिष्ट, दीक्षा भट्ट, सोनू अरोड़ा, सुरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed