फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maa Nanda Sunanda dola in Bhimtal

Nanda Devi Mahotsav: भीमताल में मां नंदा सुनंदा का निकला डोला, जमकर थिरकीं महिलाएं; जयकारों से गूंजा इलाका

Wed, 11 Sep 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Sep 2024 04:37 PM IST
सार

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के साथ बुधवार को भीमताल में माता नंदा-सुनंदा को डोला निकाला गया।

विज्ञापन
Maa Nanda Sunanda dola in Bhimtal
मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजा भीमताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के साथ बुधवार को भीमताल में माता नंदा-सुनंदा को डोला निकाला गया। श्री 10008 वनखंडी महाराज आश्रम भीमताल से डोला मल्लीताल बाजार, तिकोनिया और डांठ से वापस आश्रम लाया गया। माता के डोले के नगर भ्रमण के दौरान महिलाएं कुमाऊंनी परिधान और पुरुष  कुर्ता-पैजामा और टोपी पहनकर माता के भजनों पर झूमते रहे। साथ ही महिलाएं झोड़ा-नृत्य पर थिरकते हुए नजर आई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: दस दिन बाद खुले सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले, विक्रेताओं हड़ताल खत्म
विज्ञापन


डोले में छोलिया नृत्य भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान वानखंडी महाराज, व्यास नीरज महादेव, सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह चनौतिया, विनीत जोशी, प्रदीप पाठक, नितिन राणा, मनोज भट्ट, भानु लोशाली, भास्कर भगवाल, आशु पाठक, मदन गिरी, विजय नेगी, गौतम मटियाली, पुष्पेश पांडे, महेश भगत, पूरन जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed