फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lucky died during treatment in a hospital in Africa

Uttarakhand: आखिरकार जिंदगी से जंग हार गया लक्की, अफ्रीका से पार्थिव शरीर को भारत लाने की चल रही तैयारी

Tue, 19 Dec 2023 02:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Dec 2023 02:32 PM IST
सार

रामनगर निवासी लक्की मेहरोत्रा का करीब एक महीने से अफ्रीका के अस्पताल में इलाज चल रहा था, अब लक्की की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। अफ्रीका से लक्की के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Lucky died during treatment in a hospital in Africa
लक्की मेहरोत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक महीने से अफ्रीका के अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा लक्की आखिरकार हार गया। अब अफ्रीका से लक्की के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


रामनगर निवासी लक्की मेहरोत्रा (44) अफ्रीका के गांबिया में कई वर्षों से नौकरी करता था। एक महीने पहले तबीयत खराब होने पर उसे गांबिया के बांजुल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां किडनी और लीवर डैमेज होने पर उसका डायलिसिस किया जा रहा था। उधर, लक्की को बेहतर इलाज के लिए भारत लाने की तैयारी की जा रही थी। 
विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल दिल्ली कमिश्नर से बात कर लक्की को भारत लाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के आदेश दिए थे। शासन-प्रशासन लक्की को अफ्रीका से लाने की तैयारी में जुट गया, लेकिन लक्की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्की के बड़े भाई अवनीश ने अफ्रीका से फोन पर बताया कि शुक्रवार रात उसका निधन हो गया था। बताया कि प्रदेश सरकार और भारत सरकार की ओर से लक्की को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा। उसके बाद रामनगर घर लाया जाएगा। उसकी पत्नी प्रिया मेहरोत्रा, एक बेटी और एक बेटा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed