फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   loniv filled the cracks in the mall road with asphalt

लोनिवि ने माल रोड में पड़ी दरारों को डामर से भरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
loniv filled the cracks in the mall road with asphalt
सोमवार को मालरोड की दरारों को भरते लोनिवि कर्मचारी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। माल रोड पर हो रहे धंसाव और सड़कों पर पड़ीं दरारों को लेकर खबर छपने के बाद लोनिवि के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सोमवार को लोनिवि कर्मियों ने माल रोड पर जगह-जगह पड़ीं दरारों को डामर से भर दिया। अधिकारियों का दावा है कि अब बारिश का पानी दरारों से जमीन तक नहीं पहुंचेगा और सड़क सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला ने चार साल बाद लोअर माल रोड पर फिर से हुआ धंसाव शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिला प्रशासन और लोनिवि ने खबर का संज्ञान लेकर कर्मचारियों को दरारों को भरने के निर्देश दिए। जिसके बाद लोनिवि की टीम ने लोअर और अपर माल रोड पर जगह-जगह पड़ी दरारों को डामर से भर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में लोअर मालरोड का 25 मीटर हिस्सा नैनीझील में समा गया था। मार्ग पर महीने भर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही थी। विभाग ने अस्थायी मरम्मत कर सड़क को वाहनों के चलने लायक बनाया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि लोअर और अपर माल रोड पर पड़ी दरारों को डामर भर दिया गया है। मानसून सीजन के दौरान विभाग माल रोड पर नजर बनाए रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed