फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lockout in MBPG College to promote students in haldwani

हल्द्वानी MBPG कॉलेज में हंगामा: प्राचार्य को किया कैद, इस वजह से भड़के छात्रनेता; पुलिस ने शांत कराया मामला

Tue, 23 Jul 2024 11:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:14 AM IST
सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार का दिन छात्रनेताओं के हंगामे की भेंट चढ़ गया। चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने और मूल्यांकन कार्यों में लापरवाही के विरोध को लेकर विभिन्न विभागों में तालाबंदी कर दी।

विज्ञापन
Lockout in MBPG College to promote students in haldwani
हल्द्वानी MBPG कॉलेज में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार का दिन छात्रनेताओं के हंगामे की भेंट चढ़ गया। चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने और मूल्यांकन कार्यों में लापरवाही के विरोध में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष समेत विभिन्न विभागों में तालाबंदी कर दी। छात्रों ने किताबें न मिलने पर भी पुस्तकालय के बाहर हंगामा किया। फिर पुलिस के पहरे में छात्रों ने पुस्तकालय से किताबें लीं।

विज्ञापन

परीक्षा परिणामों में त्रुटि समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्र सोमवार को प्राचार्य कक्ष के बाहर एकत्र हुए। यहां उन्होंने कुमाऊं विवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रनेताओं का कहना था कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) की जानकारी न होने के कारण कई छात्र बैक के पेपर नहीं दे पाए हैं और सेकेंड सेमेस्टर की बैक के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं। इस कारण चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र पांचवें सेमेस्टर में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष, परीक्षा कक्ष, प्रवेश कक्ष और विभिन्न विभागों में तालाबंदी की। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया और कुमाऊं विवि को पत्र भेजकर छात्रों की मांगों को पूरा करने को कहा। प्राचार्य की ओर से छात्रों की मांगों को लेकर कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: मोर्चरी में नहीं चला जेनरेटर...शव से दुर्गंध आने पर परिजनों का हंगामा, जानिए पूरा मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

किताबें लेने के लिए खड़ी छात्रा हुई बेहोश, छात्रगुट भिड़े
प्राचार्य से वार्ता के बाद छात्रनेता पुस्तकालय में पहुंचे। यहां किताबें लेने के लिए लाइन में लगी लालकुआं क्षेत्र निवासी एक छात्रा गर्मी के कारण गश खाकर गिर गई। प्राध्यापकों ने छात्रों संभाला और होश में लाए। इस पर छात्रों ने अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुस्तकालय में डेढ़ बजे तक पुस्तकें दी जानी थी। छात्रनेताओं ने चार बजे तक पुस्तकें वितरित करने और छात्रों की सुविधा के लिए पुस्तकालय की तीसरी खिड़की खोलने के लिए हंगामा कर दिया। पुस्तक वितरण में व्यवधान होने पर यहां दो छात्रगुट आपस में भिड़ गए। कुछ छात्र नेता पुस्तकालय के आगे धरने पर बैठ गए। पुस्तकालय के बाहर करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और उन्होंने पुस्तकालय के सामने बैठे छात्रों को उठाया। करीब 10 पुलिसकर्मी पुस्तकालय के बाहर तैनात रहे। पुलिस के पहरे में पुस्तक वितरण फिर से शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे तक छात्रों ने पुस्तकालय में पुस्तकें लीं।

सुबह 10 बजे से लाइब्रेरी के बाहर लाइन में खड़े हैं। इतिहास और राजनीतिक विज्ञान की पुस्तकें चाहिए थी। लाइन इतनी लंबी है कि किताब मिलने की उम्मीद कम है।


-भावना रैक्वाल, बीए प्रथम सेमेस्टर

दो घंटे से किताबों के लिए लाइन में खड़े हैं। नंबर नहीं आया तो बिना किताब लिए ही लौटना पड़ेगा। कॉलेज प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
-गौरव, बीए प्रथम सेमेस्टर

24 जुलाई से पुस्तक वितरण होना था। छात्रों की मांग को देखते हुए डेढ़ बजे तक पुस्तक वितरण करने की अनुमति दी गई थी। छात्रों की मांग पर साढ़े तीन बजे तक पुस्तक वितरण किया गया। किताबों के वितरण के लिए नया प्लान भी जारी कर दिया गया है।
-दान सिंह मेहरा, सहायक लाइब्रेरियन, एमबीपीजी कॉलेज

छात्रों की मांग है कि जो छात्र पांचवें सेमेस्टर में प्रमोट नहीं हो पा रहे हैं, उनके बैक एग्जाम जल्द कराए जाएं। मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मेरी तरफ से कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेज दिया गया है।
-प्रो. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed