फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   smell started coming from the body Due to non-functioning of generator in the mortuary in haldwani

Haldwani News: मोर्चरी में नहीं चला जेनरेटर...शव से दुर्गंध आने पर परिजनों का हंगामा, जानिए पूरा मामला?

Tue, 23 Jul 2024 11:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में जेनरेटर नहीं चलाने के कारण मोर्चरी में डिप फ्रिज में रखे शव खराब हो रहे हैं। कई बार तो शव सड़ तक जा रहे हैं। रविवार को जेनरेटर नहीं चलने के कारण शव से दुर्गंध आने लगी। इस कारण परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन
smell started coming from the body Due to non-functioning of generator in the mortuary in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में जेनरेटर नहीं चलाने के कारण मोर्चरी में डिप फ्रिज में रखे शव खराब हो रहे हैं। कई बार तो शव सड़ तक जा रहे हैं। रविवार को जेनरेटर नहीं चलने के कारण शव से दुर्गंध आने लगी। इस कारण परिजनों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा काटा। किसी तरह मोर्चरी कर्मचारियों ने परिजनों को समझाकर शांत किया। जेनरेटर नहीं चलने की शिकायत प्राचार्य से भी की गई है।

गांधी स्कूल के पास स्थित मोर्चरी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आती है। मोर्चरी में डिप फ्रिज लगे हुए हैं। शाम चार बजे बाद और रात में आने वाले शवों को डिप फ्रिज में रखा जाता है। लावारिस शवों को भी तीन दिन मोर्चरी में रखा जाता है। मोर्चरी में लाइट जाने के बाद जेनरेटर चलाया जाता है जिससे डिप फ्रिज में रखे शव खराब न हों। इस बीच एक महीने से शटडाउन समेत अन्य कारणों से लगातार बिजली जा रही है। मोर्चरी में बिजली जाने के दौरान जेनरेटर नहीं चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: अवैध वसूली से परेशान दिव्यांग युवक ने गटका जहर, गंभीर...वीडियो जारी कर आत्महत्या की भी दी थी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण शव खराब हो रहे हैं। शव के पोस्टमार्टम के दौरान जब डॉक्टर फोन करते हैं तब ही जनरेटर चलाया जा रहा है। रविवार रात एक शव का पोस्टमार्टम किया गया। इससे पूर्व शव को डिप फ्रिज में रखा गया था। लाइट न होने के कारण डिप फ्रिज में रखे से काफी दुर्गंध आने लगी। इस पर परिजनों ने मोर्चरी में तैनात कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बमुश्किल कर्मचारियों ने समझाकर लोगों को शांत किया। सोमवार को जब पोस्टमार्टम के दौरान भी जेनरेटर नहीं चला तो फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के ऑफिस इंचार्ज प्रताप सिंह बोरा ने संबंधित कर्मचारी को फोन किया। बोरा ने बताया कि कर्मचारी ने पहले तो डीजल नहीं होने का बहाना बताया। फिर वह अभ्रदता पर उतर आया। इसके बाद प्राचार्य से मामले की शिकायत की गई। तब जाकर जेनरेटर चलाया गया।

जेनरेटर नहीं चलने की शिकायत मुझे मिली थी। मैंने जेनरेटर इंचार्ज को मोर्चरी में लाइट न होने पर 24 घंटे जेनरेटर चलाने के आदेश दिए हैं। लाइट जाने पर जेनरेटर नहीं चला तो इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed