फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lo ji, all the municipal claims came on the road

लो जी, नगर निगम के सारे दावे सड़क पर आ गए

Tue, 20 Jun 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lo ji, all the municipal claims came on the road
नगर निगम के सारे दावे सड़क पर आ गए - फोटो : अमर उजाला

जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था वही हुआ। सोमवार को झमाझम बारिश ने नगर निगम के सभी दावों की पोल खोल दी। शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ। नाला साफ नहीं होने के कारण बरेली रोड आईटीआई के पास दुकानों में पानी घुस गया। सड़कों में सीवर और गंदा पानी आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एक बजे शहर में हुई प्री मानसून की पहली बारिश से मछली बाजार, गली नंबर सात, आठ सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया। मंगल पड़ाव से निकलने वाला नाला पुरानी आईटीआई के पास चोक हो गया जिससे कई दुकानों में पानी भर गया। नाला उफान में आने से सीवर और गंदा पानी सड़क में आ गया जिससे लोगों को सड़क में चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राजपुरा में भी नाला उफान में आ गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी तुहीन कुमार इसके बाद भी दावा करते आए कि नालों की सफाई कराई गई है। एक-दो नालों की सफाई इस सप्ताह पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन से चोक नाला नहीं खुला

रामपुर रोड में पांच दिन से चोक अंडर ग्राउंड नाला नगर निगम नहीं खुलवा पाया। सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने दो सफाई कर्मी नाला खुलवाने भेजे थे लेकिन सफाई कर्मचारियों ने नाले के निर्माण में खामियां बताते हुए असमर्थता जता दी। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि अंडर ग्राउंड नाले में सफाई के लिए जो होल छोड़े गए हैं वह बहुत दूर-दूर हैं। 

पारा धड़ाम, उमस से मिली राहत

झमाझम बरसे मेघ ने सोमवार को एक सप्ताह से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को राहत दी। बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य पर पहुंच गया। बारिश के बावजूद भी गौला का जलस्तर 85 क्यूसेक ही रहा। सोमवार को सुबह धूप खिलने के साथ ही उमस ने बेहाल कर रखा था।

सुबह लगभग 11.30 बजे मौसम ने करवट बदली और आसमान पर बादल छाने लगे। दोपहर 12 बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। शाम लगभग चार बजे तक बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। 23 जून तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिजली लाइन पर आया पेड़, कठघरिया उपकेंद्र ठप

शटडाउन के बाद फाल्ट आने के कारण कठघरिया उपकेंद्र से निकलने वाले चार फीडर लगभग साढ़े छह घंटे ठप रहे। पिछले तीन दिनों से 33केवी कमलुवागांजा से कठघरिया उपकेंद्र का शटडाउन लिया जा रहा है। शटडाउन लेकर पेड़ कटान का काम हो रहा था।


सुबह सवा नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल हो रही थी। सोमवार को भी शटडाउन लिया गया। इसी बीच हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। दस मिनट के लिए बिजली आने के बाद फिर गुल हो गई। लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल हो गई। कठघरिया उपकेंद्र से निकलने वाले ब्लाक, दमुवाढूंगा, बिठौरिया और फतेहपुर फीडर ठप हो गए। दोपहर लगभग पौने चार बजे सप्लाई बहाल हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed