फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं

घर और दुकान सहित तीन ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
लालकुआं
NA - फोटो : AMAR UJALA
लालकुआं (नैनीताल)। बीती रात चोरों ने बंगाली कॉलोनी में तीन जगह ताले तोड़कर हजारों की नगदी और सामान चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस ने चोरों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में काली मंदिर स्थित प्रशांत विश्वास की मसाला भंडार दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले से लगभग 19 हजार रुपये की नगदी और खाद्य सामग्री चुरा ली। चोरों ने पड़ोस में श्रमिक गोविंद पांडे के घर का भी ताला तोड़ा लेकिन सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए हालांकि घर के पास स्थित दुर्गा प्रसाद की टेलरिंग की दुकान से सिलाई मशीन ले गए। कुछ दूर जाने के बाद चोर मशीन फेंक कर फरार हो गए। घटना की लिखित सूचना प्रशांत विश्वास ने कोतवाली पुलिस को दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागर, उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed