{"_id":"570e7bab4f1c1b2a584a6b17","slug":"lisa-will-sell-the-e-auction-for-the-first-time-in-kumaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में पहली बार ई- नीलामी से बिकेगा लीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में पहली बार ई- नीलामी से बिकेगा लीसा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस या घर बैठे आप भी लीसा टेंडर में शामिल हो सकते हैं। कुमाऊं में पहली बार वन विभाग ई- ऑक्शन (आन लाइन नीलामी) की शुरुआत करने जा रहा है। इसका नरेंद्र नगर में पायलेट प्रोजेक्ट का ट्रायल सफल रहा है।
केंद्र सरकार ने प्राकृतिक उत्पाद मसलन कोयला, लीसा आदि की खरीद के लिए ई-ऑक्शन कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए बाकायदा व्यवस्था भी की गई है। अभी तक प्रदेश और देश के दूसरे हिस्से से बड़ी संख्या में ठेकेदारों को हर माह नरेंद्र नगर, नैनीताल, टनकपुर और अल्मोड़ा में होने वाले लीसा टेंडर में शामिल होना पड़ता था।
इसमें समय, पैसा दोनों लगता था। जिला उद्योग मित्र की मीटिंग में ठेकेदारों ने ई-आक्शन की मांग रखी थी। इसके तहत पहली बार नरेंद्र नगर में ई-ऑक्शन का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब कुमाऊं में पहली बार नैनीताल वन प्रभाग में इसकी शुरुआत करने जा रहा है। डीएफओ डा. तेजस्विनी पाटिल ने बताया कि आगामी टेंडर इसी विधि से होगा। नई तकनीक के शुरुआत से टेंडर की प्रक्रिया त्वरित, आसान हो सकेगी। इसमें शामिल होने के लिए ठेकेदारों के डिजिटल सिग्नेचर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जू का काम हुआ शुरू
हल्द्वानी। गौलापार में अंतरराष्ट्रीय जू का काम शुरू हो गया है। चिड़ियाघर के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ उप प्रभागीय वनाधिकारी जीएस कार्की की तैनाती भी हो गई है। वन विभाग ने जिस एरिया में चिड़ियाघर बनना है, उस इलाके में सीमांकन पीलर लगाने का काम शुरू किया गया है। डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सीमांकन पीलर लगाने के बाद रोड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में बायो डायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। इसमें बड़े पेड़ों को सीधे भी ट्रांसप्लांट करने की तैयारी है। सुरक्षा के लिए भी विभाग प्रयास कर रहा है। यहां पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निर्माण कर लिया गया है। अन्य स्टाफ और तैनात किया जा रहा है।