फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Life coil mother

जिंदगी का तार है मां

Sun, 10 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 10 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Life coil mother
 विभिन्न पब्लिक स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा शनिवार को मदर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
विज्ञापन


 पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागी माताओं ने बेकार पड़ी वस्तुओं से साज-सज्जा व गृह -उपयोगी सामान बना कर सबको हैरत में डाल दिया। प्रतियोगिता में बैग बनाकर प्रथम पुरस्कार शिखा बत्रा ने, एक्स-रे फि ल्म से फ्लावर पॉट बनाकर द्वितीय पुरस्कार तुलसी मेहरा व लिंसी त्यागी ने, सीडी से गुड़िया व मोर बनाकर तृतीय पुरस्कार ऋतु स्वामी एवं सोनिया अग्रवाल ने एवं अखबार से पैन होल्डर बनाकर चतुर्थ पुरस्कार प्रीती रौतेला व इंद्रा कोरंगा ने जीता। एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों के ‘मेरी मां दुलारी मां’ गाने पर नृत्य ने सभी की आंखें नम कर दीं। इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन डा. गीतिका बल्यूटिया भी मौजूद रहीं। इस मौके पर निधि रौतेला, गगनदीप कौर, प्रीती रौतेला, श्वेता, नीलम, सत्यवती देवी, शगुफ्ता, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, हेड मिस्ट्रेस प्रकृति माथुर, मनदीप कौर, रीता राठौर, इंदिरा जोशी, नीरू गोयल, साहिल, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन



  बीएलएम एकेडमी में मातृ दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा अग्रवाल ने किया। विद्यालय की छात्रा प्रांजल और काव्या ने नाटक प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने गीत पेश किए। मातृ दिवस पर माताओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रथम पुरस्कार मोनिका तिवारी, नीता शुक्ला, मनीषा जोशी, रुबी ठाकुर, निर्मला यादव ने, द्वितीय पुरस्कार कुसुम लता सती, किरन तिवारी, पूजा अग्रवाल, जानकी, सीमा देवल, मनीषा जोशी और तृतीय पुरस्कार नीलम आर्या, रेनू भाटिया, स्वेता, ममता बिष्ट को मिला। विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य सौम्या अग्रवाल एवं विद्यालय की अध्यक्षा आदेश अग्रवाल ने अभिभावकों को मातृ-दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या रजनीकांता बिष्ट ने मां शब्द का महत्व बताया। डांस टीचर राज चौहान के निर्देशन में बच्चों ने जन्म जन्म तू ही मेरे साथ मां गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर उषा शर्मा, सुधा मुनाल, संगीता भारती, विद्यालय प्रबंधक साकेत अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed