{"_id":"6548c85b5479c40108025ee3","slug":"licenses-of-two-country-liquor-shops-canceled-in-haldwani-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Liquor: डीएम के सख्त निर्देश, दो देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त, आबकारी विभाग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Liquor: डीएम के सख्त निर्देश, दो देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त, आबकारी विभाग ने किया सील
Mon, 06 Nov 2023 04:35 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 04:35 PM IST
सार
डीएम ने हल्द्वानी स्थित दो देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर (Licenses of liquor shops canceled) दिए हैं। उधर आदेश के बाद आबकारी विभाग ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अधिभार जमा नहीं करने पर डीएम ने हल्द्वानी स्थित दो देशी शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। उधर आदेश के बाद आबकारी विभाग ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश पंत के पास देशी मदिरा रेलवे रोड हल्द्वानी और देशी मदिरा नैनीताल रोड हल्द्वानी का लाइसेंस था। उन्होंने जुलाई 2023 से लेकर अक्तूबर 2023 तक 2.86 करोड़ का अधिभार जमा नहीं किया था। आबकारी विभाग ने अनुज्ञापी को कई बार नोटिस भेजकर अधिभार जमा करने के लिए कहा था। इसके बाद भी अधिभार जमा नहीं होने पर डीएम वंदना ने दोनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
अनुज्ञापी को नोटिस भेजा है। अनुज्ञापी से अधिभार जमा करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली की चेतावनी भी दी है। सोमवार को डीएम के आदेश के बाद आबकारी अधिकारी धीरेंद्र ने दोनों दुकानों को सीज कर दिया है। धीरेंद्र ने बताया कि देशी मदिरा दुकान रेलवे रोड पर 2.09 करोड़ और देशी मदिरा की दुकान नैनीताल रोड पर 77.14 लाख का बकाया है।
विज्ञापन