{"_id":"627c0247a9cb8537ee5c6e6b","slug":"license-of-two-arhtiyas-suspended-in-case-of-illegal-deduction-from-farmers-haldwani-news-hld462316511","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से अवैध कटौती के मामले में दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से अवैध कटौती के मामले में दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
हल्द्वानी। किसानों से अवैध कटौती के मामले में मंडी समिति ने कार्रवाई की है। बुधवार को मंडी समिति ने अवैध कटौती के मामले में दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
मंडी समिति को किसानों ने शिकायत की थी कि पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले फल और सब्जियों में आढ़ती आठ प्रतिशत तक कटौती कर रही हैं। शिकायत के बाद मंडी समिति सचिव विश्व विजय सिंह देव ने इसकी जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई।
इस पर मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने तत्काल प्रभाव से दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाये जाने पर दो आढ़तियों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। साथ ही कहा कि कुछ अन्य आढ़तियों की शिकायत भी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।