फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Less Medical Facility in Rural Nainital

न अल्ट्रासाउंड न एक्सरे और न ही हैं विशेषज्ञ डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Less Medical Facility in Rural Nainital
नैनीताल/भीमताल/गरमपानी। सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। जबकि सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन न होने के साथ ही कर्मियों के अभाव में मरीज हायर सेंटरों में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। नैनीताल जिले के दुरस्त ब्लाकों ओखलकांडा और बेतालघाट के अस्पतालों में अधिकांश मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में हल्द्वानी, बरेली, देहरादून, दिल्ली, मुरादाबाद समेत बड़े शहरों के अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है।
विज्ञापन

= भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के साथ अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मरीजों को इलाज के लिए हायर सेंटर जाना पड़ता है। अस्पताल में एक्सरे मशीन होने से लोगों को कुछ राहत मिली है मगर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी मरीजों की सबसे बड़ी समस्या है। अस्पताल की एंबुलेंस वर्षों से खराब पड़ी हुई है।
विज्ञापन

= ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता है। मरीजों को इलाज के लिए 100 किमी का सफर तय कर हल्द्वानी के अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है। वहीं पदमपुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन होने से मरीजों को अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। डॉक्टरों की कमी से उपचार के लिए अन्य अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

= रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी मरीजों की परेशानियां बढ़ाने का काम कर रही है। अस्पताल में डॉक्टर भले ही बेहतर उपचार देने की मरीजों को कोशिश कर रहे हैं लेकिन उपकरणों के अभाव में उन्हें हायर सेंटर रेफर करना उनकी मजबूरी है। जबकि बेतालघाट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड न होने से नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद की गर्भवती महिलाएं गरमपानी के सीएचसी में आने को मजबूर हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है।
= सुयालबाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन न होने से रामगढ़ और अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक और हॉलबाग के मरीजों को गरमपानी और हल्द्वानी के अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी भी सबसे बड़ी समस्या है। गरमपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा होने से मरीजों की समस्याएं कम हुई हैं मगर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी परेशानी का सबब बन रही है।
= भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सुविधा का मरीजों को लाभ मिल रहा है। अस्पताल में भले ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है लेकिन अस्पताल में तैनात डॉक्टर मरीजों को बेहतर उपचार दे रहे हैं। नैनीताल के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की कमी समय समय पर खलती है। कई बार मांग के बाद भी नैनीताल के सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं लगाई गई है। नैनीताल और इसके आसपास जब कभी भी सिर में चोट लगने के मरीजों को अस्पताल लाया जाता है तब उन्हें सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी भेजा जाता है।

अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। बजट मिलने पर अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डा. भागीरथी जोशी सीएमओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed