Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard trapped in Tarbad in Ramnagar

रामनगर में तारबाड़ में फंसा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in Tarbad in Ramnagar
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा में एक खेत की तारबाड़ में फंसे तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बाद में तेंदुुए को कॉर्बेट पार्क के ढेला में बने रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वनाधिकारियों के अनुसार इलाज के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बन्नाखेड़ा रेंज में किसानों ने अपने खेतों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की हुई है, जिससे वन्यजीव उनके खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान न पहुंचा सके। किसान के खेत में शुक्रवार को एक तेंदुआ खेत की तारबाड़ में फंस गया था। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के डॉक्टरों ने तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर उसे सकुशल तारबाड़ से निकाला और उसका इलाज किया। तारबाड़ में फंसने की वजह से उसके शरीर में जख्म हो गए हैं। उसे कॉर्बेट पार्क के ढेला रेस्क्यू सेंटर मेें भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि तेंदुए का इलाज चल रहा है, जब वह स्वस्थ हो जाएगा तो उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed