{"_id":"6976ff439b70732a880db7a6","slug":"leopard-terror-in-kaladhungi-video-captured-in-cctv-footage-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालाढूंगी में तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालाढूंगी में तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वीडियो
Mon, 26 Jan 2026 11:14 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 26 Jan 2026 11:14 AM IST
सार
कालाढूंगी क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से दहशत बनी हुई है। शनिवार रात कुत्ते पर हमले के प्रयास की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालाढूंगी में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। शनिवार रात रूड़की बहादुर वार्ड नंबर 2 में गुलदार एक कुत्ते पर झपट गया। शोरगुल करने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की वीडियो कैद हुई है।
विज्ञापन
किसान उमेद सिंह नेगी ने बताया कि रात को कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो आंगन के पास ही तेंदुआ टहल रहा था। जैसे ही तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे तेंदुआ मौके से भाग निकला। उन्होंने वन विभाग से रात्रि गश्त की मांग की है। छोटी हल्द्वानी गांव में भी आए दिन शाम होते ही तेंदुए की दस्तक देखने को मिल रही है। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि विभाग द्वारा रात में गश्त की जाएगी।
विज्ञापन