{"_id":"6a7b66dc8867b938b002e050","slug":"leopard-spotted-in-lamachaur-caught-on-cctv-camera-nainital-news-c-337-1-ha11020-135611-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अब लामाचौड़ में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अब लामाचौड़ में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में कैद
Tue, 11 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीतपुर निगलटिया क्षेत्र में पीएसएन स्कूल के पास सोमवार को दिखा तेंदुआ और उसके बच्चों की मंगलवार को कोई हलचल नहीं दिखी। इधर सोमवार रात चार धाम मंदिर लामाचौड़ क्षेत्र में तेंदुआ एक घर में चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
ग्राम प्रधान कुरिया गांव त्रिवेणी गयाल ने बताया कि जिस प्लॉट में तेंदुआ शावकों के साथ देखा गया था, आज वहां झाड़ियों की सफाई कराई गई जिससे कि तेंदुए के लिए छिपने की जगह न रहे। बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ब्लॉक प्रमुख से आग्रह कर इलाके में पांच स्ट्रीट लाइट भी लगवा दी गई हैं।
भाखड़ा रेंज के रेंजर नवीन रौतेला ने बताया कि सोमवार रात को ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने फायरिंग व पटाखे छोड़कर तेंदुए को वहां से भगाया था। इसके बाद से तेंदुए के पैरों के निशान या मूवमेंट नहीं मिली। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
इधर सोमवार रात चार धाम मंदिर लामाचौड़ क्षेत्र में भी तेंदुआ एक घर में चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। रेंजर रौतेला ने बताया कि फुटेज के आधार पर तेंदुए का पता लगाया जा रहा है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।