फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard reaches courtyard, dogs pounce

आंगन में पहुंचा तेंदुआ, कुत्तों पर झपटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard reaches courtyard, dogs pounce
काशीपुर। कचनालगाजी स्थित लालढांग कॉलोनी में तेंदुआ घुस आने से कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। तेंदुआ एक घर के आंगन में बैठे कुत्तों पर झपट पड़ा। छत पर बैठे गृहस्वामी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। शोर होने पर तेंदुआ भाग निकला। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए।
विज्ञापन

कचनालगाजी लालढांग कॉलोनी निवासी राजेंद्र जेठा का परिवार 10 वर्ष पूर्व झिरना 4 रेंज रामनगर से आकर यहां बसा है। यहां लालढांग से विस्थापित हुए अन्य परिवार भी है। बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे जेठा मकान की छत पर बैठे थे। नीचे आंगन में कुछ कुत्ते बैठे थे। अचानक एक तेंदुआ उनके घर के आंगन में आ गया। तेंदुआ वहां बैठे कुत्तों पर झपट पड़ा। बचाव में कुत्तों ने तेंदुए पर भौंकना शुरू कर दिया। राजेंद्र ने मोबाइल की टॉर्च से देखा तो उसे तेंदुआ कुत्तों पर झपटता दिखाई दिया। उस समय घर के अंदर उनकी मां जानकी और बहन बीना मौजूद थी। तेंदुए को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने शोर मचा का ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर तेंदुआ रेलवे लाइन की ओर भाग निकला। घर के आंगन में तेंदुए के पंजों के निशान देखे गए। जेठा ने बताया कि एक माह पूर्व भी तेंदुआ गांव के कुत्ते को उठा ले गया था। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed