{"_id":"6a99cddc7d42e413fd0cbdec","slug":"leopard-lunges-at-priest-panic-spreads-from-bindukhatta-to-motahaldu-nainital-news-c-418-1-ntl1014-9882-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुजारी पर झपटा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुजारी पर झपटा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत
Fri, 04 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। बृहस्पतिवार सुबह बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौम्वाल स्थित मां शारदा धाम मंदिर में पूजा और सफाई करने पहुंचे पंडित नवीन चंद्र भट्ट पर तेंदुआ झपट पड़ा। पंडित के शोर मचाने पर राहगीरों ने भी शोर किया तो तेंदुआ स्कूल की दीवार फांदकर पास के गन्ने के खेत में जा घुसा। घटना के बाद बीसीआरएम पब्लिक स्कूल में सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी कर दी गई। बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक आबादी वाले क्षेत्रों में करीब एक पखवाड़े से तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के निर्देश पर वनकर्मी हरीश शर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने ड्रोन कैमरे से गन्ने के खेतों और आसपास के क्षेत्र में दिनभर सर्च अभियान चलाया लेकिन तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी। घनी झाड़ियों और गन्ने के खेतों के कारण तलाश में परेशानी आई।
इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल ने वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना देकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की। वहीं समाजसेवी सुंदर मलवाल ने डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग के नाम ज्ञापन वन क्षेत्राधिकारी को सौंपकर तेंदुए को पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल ने वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना देकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की। वहीं समाजसेवी सुंदर मलवाल ने डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग के नाम ज्ञापन वन क्षेत्राधिकारी को सौंपकर तेंदुए को पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन