फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard entered the house, killed the dog

घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को मारा

Sat, 05 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी (नैनीताल)। Updated Sat, 05 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house,  killed the dog
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

रामनगर वन प्रभाग की पवलगढ़ रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा रानीकोटा में तेंदुआ पालतू कुत्ते का शिकार करने के लिए एक मकान में घुस गया। मकान मालिक ने कुत्ते की आवाज सुनकर कमरे को बंद कर तेंदुए को कैद कर लिया।

विज्ञापन


हो-हल्ला होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कई बार कोशिशें कीं, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। अब शनिवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम सभा रानीकोटा निवासी ग्रामीण नंदन सिंह के परिजन रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात को मकान के दो मंजिलें में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते का शिकार करने के प्रयास में उनके घर के एक कमरे में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने फोन से मामले की जानकारी नंदन सिंह को दी, जो कि खेत में बने एक कमरे में सो रहे थे। मौके पर पहुंचे नंदन ने कमरे को बाहर से बंद कर तेंदुए को कैद कर लिया।

हालांकि तब तक तेंदुआ कुत्ते को मार चुका था। नंदन ने मामले की सूचना सरपंच और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदम सिंह बिष्ट को दी। हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना पर सुबह करीब सात बजे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए।

लेकिन, वन कर्मियों के पास तेंदुए को पकड़ने के उचित संसाधन नहीं थे। इसके बाद करीब 10:30 बजे प्राणि उद्यान नैनीताल से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। डीएफओ नेहा वर्मा के नेतृत्व में देर शाम तक चले अभियान में तीन बार ट्रेंकुलाइजर गन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन एक भी फायर निशाने पर नहीं लगा।

अंधेरा होने पर एहतियातन डीएफओ ने अभियान रोक दिया। मौके पर वन कर्मी तैनात किए गए हैं। डीएफओ ने बताया कि अब शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

सुबह से शाम तक चला अभियान, नहीं कामयाबी

आठ गुणा आठ का छोटा सा कमरा, कमरे में सिर्फ एक खिड़की और उसमें रखा सामान तेंदुए को पकड़ने में आड़े आया। विशेषज्ञों ने तीन बार ट्रेंकुलाइजर गन दागी, लेकिन एक भी फायर सही निशाने पर नहीं लगा।

तेंदुआ हर बार बचकर कमरे में रखे सामान की आड़ में छुप गया। हालांकि वन कर्मियों ने कमरे की दीवार को तोड़कर भी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन यह तरकीब भी काम नहीं आई।

वन कर्मियों ने मौजूद संसाधनों के साथ सुबह करीब सात बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 11 कमरे की दीवार तोड़कर जगह बनाई गई और पशु चिकित्सक योगेश भारद्वाज ने ट्रेंकुलाइजर गन से पहला फायर किया, लेकिन तेंदुआ बच कर दूसरे कोने में चला गया।

इसके बाद करीब 11:30 बजे एक और बार कोशिश की गई लेकिन यह फायर भी बेकार चला गया। दो फायर बेकार होने पर वन कर्मियों ने हिम्मत कर कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही दरवाजा खोला तेंदुए ने हमले का प्रयास किया।


किसी तरह वन कर्मी बाहर निकले और फिर से कुंडी लगा दी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तीसरी बार ट्रेंकुलाइजर गन से फायर किया गया, लेकिन यह भी निशाने पर नहीं लगा। शाम तक वन कर्मी प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed