IAS Deepak Rawat: नैनीताल के एक गांव में जानवरों के बीच पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर, फिर क्या?
नैनीताल जिले के खूपी गांव का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने खूपी गांव के लोगों से उनकी समस्याएं सुनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल जिले के खूपी गांव का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने खूपी गांव के लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कमिश्नर को शिकायत की। कमिश्नर ने मौके पर संबंधित अधिकारी को फोन करवाकर निर्देश दिए।
खूपी गांव में निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों को कहा कि खूपी गांव की सड़क, बिजली, शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था देख लिया गया है। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत को सुनने के लिए आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रास्ते में लगे पेड़ और घर जाकर एक महिला से उनके जानवारों के बारे में जानकारी ली। साथ ही भैंस और गाय के दूध का रेट भी जाना। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मुर्गी पालन करने वाली महिला से बातचीत करके मुर्गियों के बारे में जानकारी लीं और अपने स्कीम के बारे में भी बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.