{"_id":"6a88b54dc0bea1712403bec5","slug":"lease-expired-yet-nazul-properties-remain-occupied-nainital-news-c-238-1-shld1020-129629-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लीज खत्म, फिर भी नजूल संपत्तियों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लीज खत्म, फिर भी नजूल संपत्तियों पर कब्जा
Sat, 22 Aug 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। प्रशासन ने नजूल संपत्तियों के इस्तेमाल पर सख्ती शुरू कर दी है। झील के पास स्थित पांच नजूल संपत्तियों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद उनका उपयोग जारी है। प्रशासन ने नगर पालिका से इन संपत्तियों का पूरा ब्योरा और स्पष्टीकरण मांगा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के अनुसार, लीज समाप्त होने के बाद संपत्ति के उपयोग के लिए नियमों का पालन जरूरी है। यह जांच की जा रही है कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल किस आधार पर हो रहा है। इस कार्रवाई का उद्देश्य नजूल संपत्तियों का उपयोग नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। यदि अवैध कब्जा या नियम विरुद्ध गतिविधियां पाई गईं तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पांच संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनमें तल्लीताल का सेंट जोसेफ स्कूल का बोट हाउस और मल्लीताल का गोवर्धन हॉल शामिल हैं। सीतापुर आई अस्पताल, क्वालिटी रेस्टोरेंट और गवर्नर बोट हाउस के पास का खाली बोट स्टैंड भी सूची में हैं। नगर पालिका से इनकी लीज अवधि, वर्तमान स्थिति, उपयोग और संबंधित दस्तावेज की जानकारी मांगी गई है। पालिका से इस मामले में स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा।