फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lavanya, Anita and Dev won the match

लावण्या, अनिता और देव ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lavanya, Anita and Dev won the match
हल्द्वानी। नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में डीएसडी बैडमिंटन हॉल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में हुए मैचों में लावण्या, अनिका और देव ने अपने मैच जीते। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष रितेश बिष्ट की अध्यक्षता में अंडर-11, 13, 15, 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रतियोगिता हुई। अंडर-17 बालिका एकल के सेमीफाइनल में लावण्या कार्की ने नितिशा नेगी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अनिका जोशी ने दक्षिता जोशी को पराजित किया। अंडर-17 बालक एकल में देव ने कार्तिक चंदोला को शिकस्त दी।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक युगल में तन्मय और अद्विक की जोड़ी ने हृदयांश और ऋतिक को हराया जबकि अंडर-11 बालक युगल में आयुष और सार्थक की जोड़ी ने कानू और भावेश को हराया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि महेश द्विवेदी, महेंद्र अधिकारी, सुरेश पांडे, अतुल शर्मा, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र भुटियानी, बलजीत सिंह, अरविंद पांडे, दीप चंद्र पांडे, सौरभ तिवारी, हिमांशु तिवारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक मानस औररेफरी पवन गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed