{"_id":"576304784f1c1b9e7c11b73b","slug":"lashed-cloud-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे मेघ, मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे मेघ, मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बचने को छाता का सहारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दूसरे दिन भी हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिर गया और गौला का जलस्तर भी बढ़ गया। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 एवं 16 जून को झमाझम बारिश की संभावना जताई थी।
बुधवार एवं बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी दस मिली मीटर बारिश हुई। दूसरी ओर दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गौला का जलस्तर 266 क्यूसेक पहुंच गया। गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि बुधवार से बृहस्पतिवार सुबह तक 60 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। गौला का जलस्तर बढ़ने से जल संस्थान के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन