{"_id":"ae8a600da02ae5548786b2c675c9fb9a","slug":"language-will-be-subject-experimental-examinations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विषय में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विषय में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड अब परीक्षाओं में भाषा विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंथन कर शासन को पत्र भेजा है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017 से लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की भाषा विषय हिंदी, अंग्रेजी को छोड़कर लगभग सभी विषयों मेें प्रयोगात्मक परीक्षाओं का प्रावधान है। जिसमें हाईस्कूल विज्ञान में 20, गृह विज्ञान में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा समेत सामाजिक विज्ञान, गणित में 20-20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन
इसी तरह इंटरमीडिएट के भूगोल, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, रासायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, संगीत में समेत अन्य विषयों में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाती है। लेकिन दोनों कक्षाओं के भाषा विषय हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होती हैं। जिससे अधिकांश बच्चे अंग्रेजी में फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन
इसी के तहत बोर्ड प्रशासन ने भाषा विषयों में भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने पर विचार किया है। बोर्ड के सभापति आरके कुंवर ने बताया भाषा विषय में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। शासन से हरी झंडी मिली तो हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी में भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।