फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Langar served on the occasion of Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib

Nainital News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर छका लंगर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Langar served on the occasion of Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib
हल्द्वानी। राजेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु दुख निवारण साहिब में श्री गुरु ग्रंथ सहिब के प्रकाश पर्व के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में संगत ने लंगर छका। इस दौरान विशिष्ट सेवादारों को सम्मानित किया गया। लंगर से पूर्व गुरुद्वारे में गुरबाणी के माध्यम से हर जस गायन हुआ। कीर्तनीये सतनाम सिंह ने कीर्तन किया। फतेहगढ़ साहिब से पधारे कथावाचक ज्ञानी बेअंत सिंह ने सिख पंथ के इतिहास की जानकारी दी। आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य सेवादार सरदार रणजीत सिंह, उप मुख्य सेवादार फतेह सिंह, जनरल सेक्रेटरी हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि ने सेवा दी।इस दौरान सरदार कुलवंत सिंह, भगत सिंह, अवतार सिंह, तीरथ सिंह, सुरजन सिंह नागपाल, अमरजीत सिंह नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed