{"_id":"592dbc4f4f1c1b432bbda811","slug":"land-fraud-detected","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनों का जालसाज पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनों का जालसाज पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Wed, 31 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी पुलिस ने हरिकृष्ण विहार कालोनी गैस गोदाम रोड पर सोमवार की रात एक साल से फरार चल रहे जालसाजी के आरोपी को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दूसरे की जमीन को अपना बनाकर सौदा कर देता था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाने के उपनिरीक्षक चेतन रावत ने बताया कि कुसुमखेड़ा निवासी योगेश सुयाल जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एक साल से फरार चल रहा था। सोमवार की शाम सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर जाते समय हरिकृष्ण विहार कालोनी में आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने कुसुमखेड़ा के खुशाल सिंह को दूसरे की जमीन को अपना बताकर सौंदा किया और एकारनामे के आधार पर चार लाख 60 हजार रुपये ले लिया। हकीकत मालूम पड़ने पर भुक्तभोगी ने तगादा किया तो उसने चेक दिया। बैंक में चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में शिकायत मिलने पर एसआईटी ने जांच कर धारा 420, 467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसी प्रकार उसने अल्मोड़ा की महिला को दूसरे की जमीन देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी के कई अन्य आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जिला छोड़कर भाग गया था।