{"_id":"5f20933d8ebc3e9fbd7f71fd","slug":"lab-technician-dies-in-quarantine-center-ramnagar-news-hld3914268110","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में लैब टेक्नीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में लैब टेक्नीशियन की मौत
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सरकारी अस्पताल में तैनात एक लैब टेक्नीशियन की क्वारंटीन सेंटर में मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया कि लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बेड़ाझाल गांव निवासी 52 वर्षीय रमेश चंद्र रामनगर के सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थे। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. कौशिक ने बताया कि बीते 23 जुलाई को सरकारी अस्पताल में एक युवक कोरोना की जांच कराने आया था, जहां उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने अस्पताल के लैब को सील कर पूरे स्टाफ को ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में क्वारंटीन कर दिया था। साथ ही नगर की एक निजी लैब को भी सील किया था, क्योंकि कोरोना पॉजिटिव युवक ने निजी लैब में भी अपनी कुछ जांच कराई थी।
बताया कि मंगलवार सुबह क्वारंटीन सेंटर में की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश चंद्र की मौत के बाद सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
डॉ. कौशिक ने बताया कि मंगलवार को मृतक को दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। इससे पहले सोमवार को मृतक का सैंपल भी जांच के लिए भेजा था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।