{"_id":"65e051bddf0cf5356c038dbb","slug":"kumaon-commissioner-deepak-rawat-helped-the-woman-in-haldwani-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS Deepak Rawat: एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, एक शिकायत पर महिला की मदद की; तस्वीरों में देखें भौकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Deepak Rawat: एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, एक शिकायत पर महिला की मदद की; तस्वीरों में देखें भौकाल
Thu, 29 Feb 2024 03:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:13 PM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की ओर से दी गई शिकायत का संज्ञान लिया। आयुक्त ने भवन स्वामी को मकान में प्रवेश के लिए सुबह तक सीढ़ी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही भवनस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी कहा।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की ओर से दी गई शिकायत का संज्ञान लिया। आयुक्त ने भवन स्वामी को मकान में प्रवेश के लिए सुबह तक सीढ़ी बनाने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस के एसएसआई से भवनस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी कहा।
विज्ञापन
दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित दीपा की ओर से की शिकायत में कहा कि बीते दिनों वह बेंग्लोर में अपनी बेटी से मिलने गई थी लेकिन जब वह घर पहुंचती तो देखा कि मकान मालिक ने घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए हैं जिस वजह से उन्हें रात बाहर गुजरानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक रावत का एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन स्वामी को फटकार लगाई। एसएसआई मल्लीताल दीपक बिष्ट को निर्देश दिए कि संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करें। कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए।
दीपक रावत का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद हिमांशु, नैनीताल पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।