फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon became assistant chief administrative officer 54

कुमाऊं में 54 प्रधान सहायक बने प्रशासनिक अधिकारी

Sat, 09 May 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 09 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में शिक्षा विभाग में तैनात 54 प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। पदोन्नत सहायकों को 15 दिनों के भीतर अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना जरूरी है।

विज्ञापन


निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड सीमा जौनसारी के हस्ताक्षरों से जारी सूची विभाग के मंडलीय दफ्तर में पहुंच गई है। सूची के मुताबिक कुमाऊं मंडल के अंतर्गत नैनीताल जिले के 22, अल्मोड़ा के 16, पिथौरागढ़ के 8, ऊधमसिंह नगर के तीन, चंपावत के दो और बागेश्वर जिले के तीन प्रधान सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पदोन्नति पर नहीं जाने वाले कार्मिकों की पदोन्नति तीन वर्ष तक नहीं की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर किसी भी कार्मिक को समयवृद्धि नहीं दिए जाने का उल्लेख भी आदेश में किया गया है। बता दें कि बीते करीब छह माह से पदोन्नति का मामला शासन में लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक के आदेश से भड़की यूनियन
एजूकेशन मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति पर नहीं जाने वाले कार्मिकों को तीन वर्ष तक कोई पदोन्नति नहीं दिए जाने के निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीमा जौनसारी के आदेश पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन इस फैसले के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाएगा।


एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि निदेशक की ओर से जारी सूची में मनमानी बरती गई है। उन्होंने पदोन्नति आदेश में पदोन्नत कर्मियों को संशोधन एवं समयवद्धि नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई है। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री शूरवीर सिंह असवाल, मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, मंडलीय सचिव धीरेंद्र पाठक, कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष हरिशंकर नेगी, सचिव कमल चौधरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed