फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kovid positive woman placed with general patients in the Department of Women and Obstetrics

कोविड पाजिटिव महिला को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सामान्य मरीजों के साथ रखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kovid positive woman placed with general patients in the Department of Women and Obstetrics
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोरोनाको लेकर बरती जा रही सजगता और सावधानी के स्वास्थ्य विभागके सभी दावे धरे रह गए। कोरोनापाजिटिव महिला को एसटीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सामान्य मरीजों के साथ रख दिया गया। महिला के कोविड पाजिटिवआने के बाद स्वास्थ्यविभाग और एसटीएच प्रबंधनमें हड़कंप मच गया। तीनप्रसूताओं को आइसोलेशन मेंरखा गया है। जबकि दो डाक्टर समेत दस लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले मेंक्वारंटीन कराने से लेकर सैंपलिंग कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। कम्यूनिटी स्प्रेडिंग जांचने के लिए जिले में रैंडम सैंपल भी कराई जारही है। इंदिरा नगर निवासी गर्भवती महिला को 24 जून को अचानक लेबरपेन हुआ। गर्भवती महिला महिला अस्पताल पहुंची। इंमरजेंसी में उसको देखने के बाद सुशीलातिवारी अस्पताल रिफर कर दिया गया। एसटीएच में महिला का 24 जून को ही प्रसव हो गया। बता दें कि महिला का यह तीसरा बच्चा था। 25 जून को महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। महिला की रिपोर्ट पाजिटिवआने के साथ हीएसटीएच, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गर्भवती महिला को एसटीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सामान्य मरीजों के साथ रखागया था। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती तीन महिलाओं को आइसोलेशन में भेज दिया गया। जबकि दोडाक्टर, पांच स्टाफ नर्स और वार्ड आया को क्वारंटीन किया गया। सभी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed