फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kotabagh Assistant Block Development Officer crushed three teenage girls with car

Nainital Road Accident: सहायक खंड विकास अधिकारी ने तीन लड़कियों को रौंदा, एक की मौत; मेले से लौट रही थीं सभी

Tue, 14 Jan 2025 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 10:11 AM IST
सार

कोटाबाग के एबीडीओ ने तेज रफ्तार कार से तीन किशोरियों को रौंद दिया, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। किशोरियां मेले से पैदल घर लौट रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में धुत था।

विज्ञापन
Kotabagh Assistant Block Development Officer crushed three teenage girls with car
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोटाबाग के सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) ने तेज रफ्तार कार से तीन किशोरियों को रौंद दिया, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। किशोरियां मेले से पैदल घर लौट रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में धुत था।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाली माही (14) कोटाबाग क्षेत्र के गांव नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी थी। वह अपनी बड़ी बहन कनक (17) और गांव में रहने वाली अपनी सहेली ममता (15) पुत्री जितेंद्र सिंह के साथ कोटाबाग क्षेत्र में लगे उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामदत्त बीआरसी के पास हल्द्वानी की ओर जाती तेज रफ्तार कार ने तीनों लड़कियों को चपेट में ले लिया जिससे वे घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई। इस बीच डॉयल 112 से दी गई सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश चंद पंत पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचा पुल निवासी वाहन चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। इधर, घायल कनक और ममता को मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद दौड़ाई कार, पहाड़ी से टकराकर रुकी
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दुर्घटना को अंजाम देकर चालक तेजी से कार भगा ले गया, लेकिन एक किमी आगे गुरड़ी नाले के पास कार पहाड़ी (भीड़े) से टकरा गई। पुलिस वहां गई तो बात सही निकली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार क्रेन के जरिये मौके से हटवाई और कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed