फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KMVN open new trekking routes

नए ट्रैकिंग रूट खोलेगा केएमवीएन

Sat, 21 Feb 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 21 Feb 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
KMVN open new trekking routes

कुमाऊं मंडल विकास निगम बोर्ड की बैठक में नए ट्रैकिंग रूट खोलकर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के साथ ही निगम की आय बढ़ाने के अन्य विकल्पों पर चर्चा हुई। इस बात पर जोर दिया गया कि सभी पर्यटक आवास गृहों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण, जल, जंगलों की जानकारी भी दी जाए।

विज्ञापन


निगम अध्यक्ष किरन मंडल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केएमवीएन के एमडी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि निगम के बजट पर चर्चा की गई। बताया कि नई योजना के तहत रॉक क्लाइंबिंग और नए ट्रैकिंग रूट विकसित किए जा रहे हैं। इनमें पिंडारी, पंचाचूली, खलियाटॉप और नामिक शामिल हैं। वर्तमान में 17 फरवरी से 20 युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मानसरोवर यात्रा को और अधिक सुगम बनाने तथा अच्छी गाड़ियों की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इससे यात्रा में काफी कुछ सुधार और सहूलियत होगी। देशभर में कैलास यात्रा के 12 रूट हैं, लेकिन सबसे कम पैदल दूरी का मार्ग कुमाऊं से ही है। बैठक में अपर सचिव कार्मिक आरसी लोहनी, अपर सचिव वित्त डीएस बोनाल, शेर सिंह नौलिया, गणेश उपाध्याय, गुरुजीत सिंह, संजय शुक्ल मुख्य दल निर्माण, अनिल आर्य, धीरेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह वित्त नियंत्रक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन को निगम जिम्मेदार नहीं : धीराज
निगम के एमडी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि केएमवीएन को दिए गए खनन के काम में कहीं अवैध खनन हो रहा है तो उसके लिए निगम जिम्मेदार नहीं है। बैठक में बताया गया कि 4.66 लाख की खनन से आय हुई लेकिन डीएम ने अवैध खनन के नाम पर 1.05 करोड़ की पेनाल्टी लगा दी। एमडी ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम ही खनन के पट्टे जारी करता है। अवैध खनन के लिए पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed