{"_id":"64971c11ac8b98c8e40a67b4","slug":"khurpatal-drinking-water-crisis-nainital-news-c-97-1-hld1029-746-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खुर्पाताल में सैन्य अधिकारी बूंद बूंद पानी को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खुर्पाताल में सैन्य अधिकारी बूंद बूंद पानी को परेशान
विज्ञापन
नैनीताल। निकटवर्ती खुर्पाताल स्थित राजेश विहार हाउसिंग सोसायटी में रह रहे सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और उनके परिवार पिछले काफी समय से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। कई बार इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने समस्या हल होने तक हाउसिंग सोसायटी में नियमित रूप से टैंकर भेजने की मांग की है।
खुर्पाताल क्षेत्र में वर्ष 2014 में राजेश विहार हाउसिंग सोसायटी स्थापित हुई थी। यह आर्मी हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी की ओर से निर्मित आवासीय कॉलोनी है। इसमें 78 आवासीय फ्लैट हैं। हाउसिंग सोसायटी के प्रबंध समिति सदस्य सेवानिवृत्त कैप्टन एसबी त्यागी ने बताया कि हाउसिंग काॅलोनी बनने के बाद जल संस्थान ने निकटवर्ती सरिताताल से पेयजल आपूति की अस्थायी व्यवस्था की थी। तब पानी की दिक्कत नहीं होती थी लेकिन बाद के वर्षों में पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था के नाम पर जल संस्थान ने सरिताताल से सप्लाई देने के बजाय रूसी में स्थित पेयजल स्रोत से सप्लाई देनी शुरू कर दी। यहां बसे सैन्य अधिकारी बताते हैं कि रूसी स्थित स्रोत से बिछाई गई पेयजल लाइन खुले में है। इस क्षेत्र में बरसात में हमेशा भूस्खलन होता है जिसके चलते पाइपलाइन टूटती रहती है और पेयजल आपूर्ति बाधित होते रहती है। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से हाउसिंग सोसायटी की प्रबंध समिति से जुड़े लोग जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। कैप्टन त्यागी बताते हैं कि वह स्वयं भी अधिशासी अभियंता से मिल चुके हैं लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हाउसिंग सोसायटी में के लोग चाहते हैं कि जल संस्थान के अधिकारी मौका मुआयना कर समस्या का स्थायी समाधान कराएं। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति का स्थायी हल होने तक नियमित रूप से टैंकर भेजने की मांग की है।