फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kho-Kho players of the state will play on mat for the first time

Nainital News: पहली बार मैट पर खेलेंगे प्रदेश के खो-खो खिलाड़ी

Wed, 20 Dec 2023 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kho-Kho players of the state will play on mat for the first time
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कबड्डी, जूडो जैसे इंडोर खेलों के बाद अब खो-खो का खेल भी मैट पर खेला जाएगा। प्रदेश में पहली बार खो-खो की प्रतियोगिता मैट पर आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। खिलाड़ियों को जूते भी आयोजकों की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में 21 से 24 दिसंबर तक खेल विभाग और खो-खो फेडरेशन की ओर से राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों से टीमों को बुलाया गया है। इस बार यह प्रतियोगिता मिट्टी के मैदान पर नहीं होगी। खेल विभाग के खो-खो प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता भी अब मैट पर भी आयोजित हो रही हैं इसलिए यह प्रयोग यहां भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का गौलापार स्टेडियम में ही जनवरी में विशेष कैंप लगाया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उन्हें तैयार किया जा सके।
विज्ञापन




चार दिन होगी प्रतियोगिता

21 और 22 दिसंबर को महिला ओपन और 23 और 24 को पुरुष ओपन वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी।



चुनौती भी हैं

मिट्टी के मैदान में खेलकर जिलों की टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए मैट पर खेलना और बैलेंस बनाए रखना चुनौती भरा हो सकता है। इससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। इस बारे में राजेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मैट पर खेलने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सभी खिलाड़ियों को फेडरेशन की ओर से जूते भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed