फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khali signed the death warrant, I am ready Where

खली ने भी साइन किया डेथ वारंट, कहा तैयार हूं मैं

Wed, 24 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 24 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन

कनाडा के ब्रूडी स्टील और भारत के खली ने अपने-अपने डेथ वारंट साइन करते हुए एक-दूसरे को चुनौती देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। दोनों ही एक-दूसरे से रिंग में लड़ने को तैयार हैं। ब्रूडी स्टील ने जहां एक ओर क्रिमसन के हाथों अपना डेथ वारंट भेजकर खली को रिंग में मारने की चुनौती दी है।

विज्ञापन


 वहीं खली ने भी ब्रूडी को चुनौती देते हुए कहा कि ‘ब्रूडी तुम बातें कम करो और मुझसे रिंग में आकर मुकाबला करो।’ अब देखना यह है कि दोनों में कौन भारी पड़ता है। मंगलवार को खली और अन्य विदेशी रेसलरों ने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन


 भारतीय रेसलर खली ने बताया कि रेसलर क्रिमसन के हाथों कनाडा के रेसलर ब्रूडी स्टील ने अपना डेथ वारंट भेजा और खली को फाइट के लिए तैयार रहने को कहा है। ब्रूडी ने कहा कि खली में इंडिया आ रहा हूं, तुम अपनी तैयारियां पूरी कर लो। मैने तुम्हें अपना डेथ वारंट भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर खली ने कहा कि ‘थैंक्यू ब्रूडी। मैं भी तैयार हूं।’ यह कहकर खली ने भी अपना डेथ वारंट साइन कर लिया। खली ने भावुक होते हुए कहा कि लोग बेवजह, बेमतलब धमकियां देते रहते हैं, अगर वे इतने ही बहादुर हैं तो मुझसे आकर रिंग में मुकाबला करें। तब पता लगेगा कि किसमें कितना दम है।

वे सोचते हैं कि हम इंडियन हैं तो वे हमसे ऊपर होंगे। वे कुछ भी कर सकते हैं या बोल सकते हैं। उन्होंने सिर्फ मुझे ही नहीं चैलेंज दिया है बल्कि भारतीय भावनाओं को भी चुनौती दी है। मैं उन्हें रिंग में नहीं जीतने दूंगा। खली ने कहा कि मैं आप सबसे वादा करता हूं कि मैं इनको रिंग में सबक सिखाऊंगा।

 खली ने कहा कि मैने अंडरटेकर और बिगशॉ को भी ओपन चैलेंज किया था, लेकिन अब तक किसी ने भी मेरा चैलेंज एक्सेप्ट नहीं किया। मैं तो आज भी सबके सामने कह रहा हूं कि आओ मुझसे लड़ो। मैं कहीं भी तुमसे लड़ने को तैयार हूं।

इस मौके पर सीएम फार यूथ के हरपाल सिंह रावत, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत, पद्मश्री अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, डीएम दीपक रावत, आईबीएस के निखिल और पीआर आस्था थपलियाल मौजूद रहे।

कनाडा की रेसलर चेलसा एनी ग्रेनी उर्फ जैदा समेत कुछ इंटरनेशनल रेसलर व्यवस्थाओं से खुश नजर नहीं है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी उन्होंने अपनी अप्रसन्नता को जाहिर भी किया। उन्होंने कहा कि हमें तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी इस फ्रेस्टेशन को रिंग में निकालेंगे।

अभिनेत्री और होस्ट गुरबानी जज उर्फ वीजे बानी और कामेंट्रेटर जॉय बाथ की जोड़ी शो के दौरान एंकरिंग करती नजर आएंगी। सीरीज के कंडक्टिंग एंड ऑफिशियल टीम की घोषणा करते हुए आयोजक ने बताया कि इंटरेनशनल रेफरी जस्टिन ब्रेयन किंग, इंटरनेशनल कामेंट्रेटर टिमोथी जोशुआ पनमैन, डब्ल्यूडब्ल्यूई और प्रो. रेसलिंग कामेंट्रेटर जॉय बाथ और अभिनेत्री वीजे बानी शो में दिखाएं देंगे।

द ग्रेट खली रिटर्न्स सीरीज में शामिल होने के लिए कुमाऊं के विभिन्न जिलों से पहुंच रहे बच्चों के लिए सीएम की ओर से 5000 टीशर्ट की व्यवस्था भी की गई है। बच्चे इन टीशर्ट को पहनकर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजक संस्था की ओर से जिला प्रशासन को यह टीशर्ट उपलब्ध करा दी गई हैं।

 स्टेडियम में प्रवेश के लिए चार बजे से गेट खोल दिए जाएंगे। चार बैरियर में सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। साढ़े चार बजे से स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे मुख्यमंत्री शो को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे से रेसलिंग शुरू होगी।

शो के दौरान अधिकांश मुकाबले रॉयल रंबल के होगे। खली एकेडमी के 30 रेसलर रॉयल रंबल में हिस्सा लेंगे। जबकि महिला रेसलर टेग टीम में हिस्सा लेंगे। हालांकि आईबीएस के निखिल ने बताया कि शो के दौरान रॉयल रंबल, टेग टीम, मेन टू मेन और डांसिंग सभी इवेंट होंगे।

 शो से पहले कल्चर प्रोग्राम के लिए पिथौरागढ़ से हिलयात्रा की टीम भी हल्द्वानी पहुंच गई। आयोजन के लिए कुमाऊं के विभिन्न जिलों से सांस्कृतिक ग्रुप को बुलाया गया है। इसके अलावा चंपावत निवासी वाइस आफ इंडिया के पवनदीप राजन भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे।

शो के लिए हरिद्वार में चल रहे अर्द्धकुंभ से 20 मोबाइल टॉयलेट हल्द्वानी पहुंच गए हैं। इसके अलावा स्टेडियम में ही वीआईपी लोगों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही, रेसलरों के लिए ग्रीन रूम भी बना दिए गए हैं। कुछ टॉयलेट जनरल टिकट वाले दर्शकों के लिए भी बनाए गए हैं।

 सोमवार को खली ने आयोजकों से बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि एक ओर वीआईपी तो एक ओर आम आदमी को बैठाया जाए। मंगलवार को एसएसपी ने भी बच्चों को आगे बैठाने की बात कही है।


उन्होंने कहा कि बच्चों को यदि आगे बैठा दिया जाएगा तो सुरक्षा व्यवस्था में आसानी होगी। हालांकि आइबीएस के निखिल का कहना है कि व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। डीएम दीपक रावत का कहना है कि मंगलवार देर रात ही कोई निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed