फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khali for the show will be ready by 30 Stadium

खली के शो के लिए 30 तक तैयार होगा स्टेडियम

Mon, 11 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 11 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

24 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले रेसलर खली के शो के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था नागार्जुन के अभियंताओं एवं अधिकारियों को शो के सफल आयोजन के लिए 30 जनवरी तक आवश्यक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम में 15 हजार दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य 20 जनवरी तक पूरा करा लिया जाए। तीन हजार दर्शकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था रेसलिंग रिंग के पास की जा रही है। दर्शक दीर्घा के बाद ग्राउंड में रेत आदि बिछाकर समतलीकरण का कार्य 10 दिन में पूरा किया जाए।
विज्ञापन


दीपक रावत ने शो के लिए आगंतुक रेसलर के रिटायरिंग रूम, ग्रीन रूम, चेंज रूम और शौचालय आदि की धीमी निर्माण गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शो के लिए ये सब आवश्यक है। इसलिए निर्माण भी निर्धारित समय सीमा में किया जाए। कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सड़क के निर्माण के साथ ही समुचित पार्किंग निर्माण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने स्टेडियम के बराबर में निर्माणाधीन हेलोड्रम का निरीक्षण भी किया और कार्यदायी संस्था उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम के कार्यों पर संतोष जताया। प्रोजेक्ट प्रबंधक सीके सकलानी को निर्देश दिए कि फिनिशिंग का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए।


हेलीपैड से वर्तमान में झील दर्शन के लिए उड़ान शुरू हो चुकी है। भविष्य में हिम दर्शन के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी है। निरीक्षण में सीडीओ ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, सहायक खेल निदेशक अख्तर अली भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed