फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kerala Businessman duped of Rs 20.10 lakh in the name of securing medical seat in haldwani

UK News: मेडिकल सीट दिलाने के लिए कारोबारी से 20.10 लाख ठगे, केरल के व्यापारी ने हल्द्वानी पहुंचकर की ये मांग

Wed, 12 Nov 2025 11:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

केरल के कारोबारी और नेता से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कारोबारी को उनके भतीजे के लिए मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर यह ठगी की गई है। चार महीने पुराने मामले में पीड़ित ने हल्द्वानी पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Kerala Businessman duped of Rs 20.10 lakh in the name of securing medical seat in haldwani
fraud

विस्तार

हल्द्वानी में केरल के कारोबारी और नेता से 20.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कारोबारी को उनके भतीजे के लिए मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर यह ठगी की गई है। चार महीने पुराने मामले में पीड़ित ने हल्द्वानी पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

मुलैयाथारा गोपालन राधाकृष्णन निवासी पांडानाड चेनानूर जिला आलेप्पी केरल ने मंगलवार को बहुउद्देशयीय भवन पहुंच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी। गोपालन के अनुसार हल्द्वानी के तल्ली बमौरी अमरावती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की। तीन बार में उसके बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई है। एएसपी ने तहरीर लेकर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

विज्ञापन

 

ये हैं जांच के बिंदु
कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी के मामले में कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। जांच कारोबारी स्थानीय व्यक्ति के संपर्क में कैसे आया, किस मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा दिया गया था। धनराशि ट्रांसफर करने संबंधी कई बिंदुओं को सुलझाने के लिए पुलिस के लिए यह मामला चुनौती भर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केरल से पहुंचे राजनेता ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। वह अपने भतीजे को मेडिकल में प्रवेश दिलाना चाहते थे। शहर निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह प्रकरण चार महीने पुराना है।

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed