फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kalyanpur Primary School relies on the 'Bhojan Mata'

Nainital News: भोजन माता के भरोसे कल्याणपुर का प्राथमिक विद्यालय

Thu, 20 Aug 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 20 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kalyanpur Primary School relies on the 'Bhojan Mata'
पहाड़पानी। धारी ब्लॉक कल्याणपुर क्षेत्र में तैनात दो शिक्षकों के कथित रूप से तीन दिन से विद्यालय नहीं आने पर लोगों ने आक्रोश है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में अध्ययनरत 12 विद्यार्थियों को भोजनमाता के भरोसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मज्यूली के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र ने आरोप लगाया कि विद्यालय के 12 बच्चे तीन दिन से बिना शिक्षकों के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों की जिम्मेदारी भोजनमाता के भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मध्याह्न भोजन के बाद छुट्टी दे दी जा रही है। अधिकारियों को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। समाजसेवी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि जल्द शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया शिक्षा विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। धारी के बीईओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बृहस्पतिवार से विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था बनाई जा रही है। एसआईआर ड्यूटी के चलते देरी हो रही है, लेकिन अब व्यवस्था सुचारू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed