फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kailas passenger

जागेश्वर धाम के दर्शन भी करेंगे कैलास यात्री

Wed, 10 Jun 2015 01:52 AM IST
कैलाश पाठक/अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 10 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रियों को वापसी में भगवान शंकर के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक जागेश्वर धाम के दर्शन कराने के साथ ही भीमताल में पद्मश्री यशोधर मठपाल के कई पांडुलिपियों को समेटे ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के संग्रहालय के दीदार भी कराए जाएंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रा का पूरा शेड्यूल तय कर लिया है।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम ने सभी यात्री पड़ावों में खाद्य सामग्री, अत्याधुनिक लीनेन (आरामदायक बिस्तर इत्यादि) पहुंचा दिए हैं। सभी पड़ावों की सूचना रेकी टीम द्वारा बराबर दी जा रही है। पिथौरागढ़ मुख्यालय में वायरलेस टीम 24 घंटे यात्रा की गतिविधियों की जानकारी केएमवीएन, जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय को देने के लिए चौकस कर दी गई है। बिजली, पानी, बीआरओ, लोनिवि, परिवहन समेत सभी विभागों के अधिकारियों को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार कैलास यात्रियों को वापसी में जागेश्वर धाम के दर्शन कराने के साथ ही भीमताल में पद्मश्री यशोधर मठपाल के संग्रहालय का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं की जानकारी दी जाएगी। पिछले साल तक यात्रियों को पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन भी कराए जाते थे, लेकिन यह स्थल यात्रा मार्ग से अलग हटकर होने के कारण इसमें अधिक समय लगता है, जिस वजह से इस यात्रा मार्ग के शेड्यूल में पाताल भुवनेश्वर को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसज्जित हुए कैलास यात्रा के पड़ाव
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कैलास यात्रा के सभी पड़ावों में अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त एफआरपी (फेब्रिकेटेड पालिमर्स हट्स) लगाए जा रहे हैं। इनमें बर्फ कतई नहीं टिकती है। बर्फीले इलाकों में हट्स के भीतर ठंड महसूस नहीं होती। हट्स के भीतर ही शौचालय आदि सभी सुविधाएं हैं। एक हट में छह यात्री ठहराए जाएंगे। पड़ावों में उपलब्ध जगह के हिसाब से 5 से 10 तक हट्स बनाए जाएंगे। सभी पड़ावों को नवीनीकृत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed