{"_id":"6539f0f5d8828e64350ca80b","slug":"justice-manoj-kumar-tiwari-made-acting-chief-justice-of-uttarakhand-high-court-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand High Court: जानिए कौन हैं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवारी, पिथौरागढ़ से है इनका नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand High Court: जानिए कौन हैं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवारी, पिथौरागढ़ से है इनका नाता
Thu, 26 Oct 2023 10:25 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:25 AM IST
सार
वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। उनके पिता एनबी तिवारी नामी वरिष्ठ वकील रहे हैं जबकि उनके दादा राम दत्त भी जिला पिथौरागढ़ में वकील थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। उनके पिता एनबी तिवारी नामी वरिष्ठ वकील रहे हैं जबकि उनके दादा राम दत्त भी जिला पिथौरागढ़ में वकील थे।
विज्ञापन
जस्टिस मनोज तिवारी की 10वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हुई। उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से ही किया। उन्होंने विभिन्न मामलों में राज्य सरकार की ओर से विशेष वकील के रूप में पैरवी की है।
विज्ञापन
- 19 सितंबर 1965 को पिथौरागढ़ में जन्मे
- 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया।
- 1990 में बार काउंसिल ऑफ यूपी इलाहाबाद में पंजीकृत हुए और उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में प्रैक्टिस शुरू की।
- 2000 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय बनने पर वह नैनीताल स्थानांतरित हुए
- 20 मई 2009 को उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया।
- 2008 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष बने।
- 9 मई 2017 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने