{"_id":"660b1ea3d2938833d60602b7","slug":"just-before-the-exam-there-were-irregularities-regarding-seating-before-filling-the-exam-form-haldwani-news-c-337-1-ha11007-108048-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा फॉर्म भरने से पहले बैठाने को लेकर रहीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा फॉर्म भरने से पहले बैठाने को लेकर रहीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विवि की ओर से वार्षिक पद्धति की कक्षाओं में प्रवेशित सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने का अवसर देने के निर्देश दिए गए हैं। इस कारण एमबीपीजी कॉलेज के कई छात्र परीक्षा शुरू होने से पूर्व महाविद्यालय स्तर पर ही परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से उनके बैठने के इंतजामों को लेकर प्राध्यापक परेशान रहे।
एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को दोनों पालियों में वार्षिक पद्धति की परीक्षाएं हुई। परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा फार्म जमा करने के लिए परीक्षा कार्यालय में छात्रों की भीड़ लग रही। वहीं जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म देरी से भरे, उन्हें अपनी सीट ढूंढने में दिक्कत हुई। प्रथम पाली की परीक्षा से पूर्व 12 विद्यार्थियों और द्वितीय पाली की परीक्षा से पूर्व 24 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश फॉर्म जमा किए। दूसरी पाली में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए जगह कम होने पर एक अतिरिक्त कक्ष परीक्षा के लिए खोला गया। एक बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।
पहली पाली में 34, दूसरी पाली में 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पहली पाली में स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं हुई। पहली पाली में पंजीकृत 242 परीक्षार्थियों में से 208 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 34 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुईं। इसमें 882 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 844 ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
वार्षिक पद्धति में प्रवेशित सभी छात्रों को परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है। परीक्षा से पूर्व कुछ छात्रों ने परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा किए। परीक्षार्थी बढ़ने पर उनके लिए व्यवस्थाएं की गईं।
प्रो. महेेश कुमार, परीक्षा प्रभारी एमबीपीजी कॉलेज
परीक्षा देने एमबीपीजी कॉलेज पहुंची गौलापार महाविद्यालय के दो परीक्षार्थी
हल्द्वानी। गौलापार महाविद्यालय की दो परीक्षार्थी सोमवार को अपने परीक्षा सेंटर पहुंचने के बजाय एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंच गए। जब उन्हें पता चला कि उनकी परीक्षाएं गौलापार महाविद्यालय में ही चल रही हैं तो उनके होश उड़ गए। एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन की ओर से दोनों छात्रों के पहुंचने की सूचना गौलापार महाविद्यालय को दी गई। इसके बाद दोनों ने गौलापार महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा दी। गौलापार कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने बताया कि कॉलेज को परीक्षा सेंटर बनाने की सूचना पूर्व में सभी छात्रों को दी गई है। संवाद