{"_id":"6a21d5aaf58c89751f04717e","slug":"job-fair-in-kotabag-for-recruitment-to-900-positions-at-tata-motors-nainital-news-c-238-1-shld1023-126722-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती के लिए कोटाबाग में रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती के लिए कोटाबाग में रोजगार मेला
Fri, 05 Jun 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विकास खंड कार्यालय कोटाबाग में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला टाटा मोटर्स, पंतनगर के प्रतिनिधियों के अनुरोध पर आयोजित किया जा रहा है। मेले में एनएपीएस-कौशल्या लर्न एंड अर्न योजना के तहत एनएपीएस ट्रेनी के 900 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 से 25 वर्ष के 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 16,250 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। उन्होंने बताया कि चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन